फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसपी के खिलाफ शिकायत की जांच एडीजी वीमेंस पावर लाइन को 

Fri, 09 Oct 2020 12:35 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
women power line - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बिजनौर के एएसपी एलएन मिश्र के खिलाफ एक महिला कॉन्टेबल ने उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने इस आरोपों की जांच एडीजी वीमेन पावर लाइन नीरा रावत को सौंपी है। इससे पहले आईजी रेंज मुरादाबाद ने आरोपों की जांच की जिम्मेदारी जिले के एसपी को सौंपी थी।
विज्ञापन


जानकारों के मुताबिक एक महिला कॉन्स्टेबल ने एएसपी पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की है कि एएसपी उस पर गलत कार्य के लिए दबाव बना रहे थे। बात न मानने पर उनके द्वारा उसे तरह-तरह से परेशान किया गया और उसके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई। परेशान होकर महिला कॉन्स्टेबल ने आईजी रेंज मुरादाबाद से मिलकर इसकी शिकायत की। इस पर आईजी ने एसपी बिजनौर को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था। अब बात ऊपर तक पहुंचने के बाद पूरे मामले की जांच एडीजी वीमेन पावर लाइन को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें