एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार।
- फोटो : amar ujala
यूपी के एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कानपुर एनकाउंटर के आरोपी विकास दुबे मामले पर प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि आरोपियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। हम ऐसी कार्रवाई करेंगे कि यह एक नजीर बनेगी।
एडीजी ने दावा कि प्रदेश में अपराधों में कमी आई है। उन्होंने 1 जनवरी से 15 जून 2020 तक के आंकड़ों का जिक्र करते हुए कहा कि अगर इनकी तुलना 2019 से करें तो प्रदेश में डकैती के मामलों में 37.74 प्रतिशत, लूट के मामलों में 44.17 प्रतिशत, हत्या के मामलों में 7.91 प्रतिशत, फिरौती व अपहरण के मामलों में 41 प्रतिशत, दहेज हत्या व दुष्कर्म के मामलों में क्रमश: 3.34 प्रतिशत व 25.41 प्रतिशत की कमी आई है।
एडीजी ने कहा कि कानपुर एनकाउंटर में जो हमारे जवान शहीद हुए हैं। हम उनकी शहादत को व्यर्थ नहीं जाने देंगे और आरोपियों को सख्त से सख्त कार्रवाई करेंगे।