फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखनाथ मंदिर में हमला: हमलावर के लैपटॉप व मोबाइल की छानबीन की जा रही है, एडीजी कानून व्यवस्था ने दिया बयान

Thu, 07 Apr 2022 05:09 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि गोरखनाथ मंदिर पर हमले के आरोपी की जांच की जा रही है। जरूरत हुई तो रिमांड की अवधि बढ़वाई जाएगी।
विज्ञापन
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखनाथ मंदिर में सुरक्षाकर्मियों पर हुए हमले में गिरफ्तार आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी का मोबाइल व लैपटॉप पुलिस ने बरामद कर लिया है। एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि मामले की जांच गहराई से की जा रही है। एटीएस की टीम आरोपी को लेकर बुधवार सुबह लखनऊ पहुंच गई। मुर्तजा को छह दिन की रिमांड पर लिया गया है। एटीएस की अलग-अलग टीमें यूपी के विभिन्न जिलों के साथ ही मुंबई और तमिलनाडु में भी छानबीन कर रही हैं।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार मुर्तजा ने पुलिस और एटीएस को अब तक जो जानकारी दी, उसका सत्यापन भी कराया जा रहा है। वहीं, बैंकों से उसके खाते में हुए लेन-देन की जानकारी मांगी गई है। इससे पता चलेगा कि पैसे कहां से आ रहे थे और कहां खर्च किया जा रहा था। पुलिस को शक है कि मुर्तजा गुमराह कर रहा है। एटीएस मुर्तजा के संपर्क में पिछले कुछ माह में आए हर एक व्यक्ति की पड़ताल कर रही है। अब तक आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

एडीजी कानून व्यवस्था ने बताया कि जांच में केंद्रीय एजेंसियों की मदद ली जा रही है। केंद्रीय एजेंसियों के अधिकारी भी रिमांड के दौरान मुर्तजा से पूछताछ करेंगे। जरूरत हुई तो रिमांड की अवधि बढ़वाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें