फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police: सावन और मोहर्रम साथ होने से बढ़ी पुलिस की चुनौती, एडीजी कानून-व्यवस्था ने जारी किए निर्देश

Mon, 01 Aug 2022 01:06 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सावन का अगला सोमवार और मोहर्रम एक साथ पड़ने को लेकर प्रदेश के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने अफसरों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।
 
विज्ञापन
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन के साथ मोहर्रम का महीना भी शुरू होने से पुलिस की चुनौती बढ़ गई है। पश्चिमी यूपी के साथ लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, जौनपुर में भी मोहर्रम बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। इसके लिए पुलिस की ओर से पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि मोहर्रम को लेकर पर्याप्त संख्या में पुलिस व पीएसी बल उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश भेजे जा चुके हैं। परंपरा से हट कर कुछ भी करने की इजाजत किसी को नहीं होगी।

इस बार पहले की तरह परंपरागत जुलूस निकाले जाएंगे और ताजिये रखे जाएंगे। कहीं किसी तरह का विवाद न हो, इसके लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। हर छोटे से छोटे मामलों व विवादों को गंभीरता से लेते हुए उन्हें समय से निस्तारित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सावन का अंतिम सोमवार 8 अगस्त को और 10वीं मोहर्रम 9 अगस्त को है। ऐसे में कहीं किसी तरह का कोई विवाद न होने पाए, इसके लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें