फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बॉक्सिंग में लखनऊ और गोरखपुर को खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ और गोरखपुर मंडल की बालिकाओं ने राज्य विद्यालयीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अंडर-19 और अंडर-17 आयुवर्ग के खिताब जीते। दो दिवसीय प्रतियोगिता के अंडर-19 आयुवर्ग में लखनऊ ने 12 अंक अर्जित किए, जबकि अंडर-17 आयुवर्ग में गोरखपुर ने 29 अंक हासिल किए।

केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बाॅक्सिंग एरीना में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में 17 मंडल से 110 बालिका बॉक्सरों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के अंडर-17 बालिका वर्ग के तहत 40 से 42 किग्रा में अलीगढ़ की दीपिका ने स्वर्ण, मेरठ की सना परवीन ने रजत और वाराणसी की सध्या पटेल ने कांस्य जीता, जबकि 44 से 46 किग्रा में गोरखपुर की नीशू सिंह को स्वर्ण, कानपुर की अपूर्वा अग्रवाल को रजत मिला।
विज्ञापन


g 46 से 48 किग्रा भारवर्ग में वाराणसी की खुशी शर्मा ने स्वर्ण, प्रयागराज की शिल्पा ने रजत जीता, जबकि 48 से 50 किग्रा में गोरखपुर की लक्ष्मी यादव को स्वर्ण, सहारनपुर की श्रृद्धा को रजत मिला। 50 से 52 किग्रा में गोरखपुर की खुशी तिवारी ने स्वर्ण, लखनऊ की इंदीविरा सिंह ने रजत जीता, जबकि 52 से 54 किग्रा में गोरखपुर की ममता को स्वर्ण, सहारनपुर की खुशी को रजत मिला। 54 से 57 किग्रा में कानपुर की अमूल्या ने स्वर्ण, गोरखपुर की नंदिनी यादव ने रजत जीता, जबकि 57-60 किग्रा में वाराणसी की जागृति को स्वर्ण, प्रयागराज की सीमा को रजत मिला।

g इसके अलावा 57 से 60 किग्रा में वाराणसी की जागृति यादव ने स्वर्ण, प्रयागराज की सीमा ने रजत जीता, जबकि 60 से 63 किग्रा में गोरखपुर की कृति को स्वर्ण, और मेरठ की लक्ष्मी को रजत मिला। प्रतियोगिता के अंडर-19 आयुवर्ग के तहत 43 से 45 किग्रा में वाराणसी की साधना ने स्वर्ण, सहारनपुर की शगुन ने रजत जीता, जबकि 45 से 48 किग्रा में गोरखपुर की अंजलि को स्वर्ण, अयोध्या की अनिमा को रजत मिला।

g 48 से 51 किग्रा में लखनऊ की सोनाली बिष्ट ने स्वर्ण, झांसी की नीलम ने रजत जीता, जबकि 51 से 54 किग्रा में मेरठ की जिया को स्वर्ण और गोरखपुर की वैष्णवी को रजत मिला। 54 से 57 किग्रा में लखनऊ की वैष्णवी पाल ने स्वर्ण, आगरा की सोनम चाहर ने रजत जीता, जबकि 57 से 60 किग्रा में कानपुर की अनन्या को स्वर्ण और मुरादाबाद की पल्लवी को रजत मिला।
विज्ञापन


g प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि मनीषा द्विवेदी (सह निरीक्षक आंग्ल, भारतीय भाषा विद्यालय) ने विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। मौके पर मंडल खेल सचिव विश्वजीत पांडेय, जनपदीय सचिव वेदप्रकाश यादव, यूपी बॉक्सिंग एसो. के तकनीकी डायरेक्टर सोम प्रकाश शर्मा, लखनऊ बॉक्सिंग एसो. के सचिव सहदेव सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। आयोजन की अगली कड़ी में शनिवार से राज्य विद्यालयीय बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता बाबू स्टेडियम में खेली जाएगी। अंडर-14, 17 और 19 आयुवर्ग में होने वाली प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 350 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। शुक्रवार को इन खिलाड़ियों का वजन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें