फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सावन मेले के लिए चारबाग व अन्य स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट काउंटर

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। सावन में कांवड़ मेले को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए चारबाग सहित कई स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले गए हैं। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि यात्रियों की सहूलियत के लिए मेला स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन

इनमें आलमनगर से ऋषिकेश के बीच रोजाना चलने वाली अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 04318/17 शामिल है। रायवाला, मोतीचूर, हरिद्वार, योगनगरी ऋषिकेश स्टेशन, ज्वालापुर, लक्सर, रुड़की, कंकाठेर स्टेशन पर भी अतिरिक्त टिकट काउंटर के साथ स्टाफ लगाया गया है।

यात्रियों को सही जानकारी, सुरक्षा, सहायता देने के लिए रेलवे सुरक्षा बल, जीआरपी, टिकट चेकिंग स्टाफ, सीसीटीवी, एनाउंसमेंट सिस्टम, सहयोग केंद्र बनाए गए हैं। एकीकृत हेल्पलाइन नंबर 139 पर मदद ली जा सकती है। ट्रेन 04318/17 योगनगरी ऋषिकेश-आलमनगर-योगनगरी ऋषिकेश अनारक्षित मेला स्पेशल प्रतिदिन संचालित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें