लखनऊ। रविवार को लखनऊ में सिपाही नागरिक पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र वितरित किए जाएंगे। एक ओर जहां रोडवेज बसों को अभ्यर्थियों को लाया-ले जाया जाएगा। वहीं दूसरी ओर मेट्रो प्रशासन ने भी तैयारियां की हैं।
चारबाग मेट्रो स्टेशन व उसके आसपास के स्टेशनों पर अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की गई है। टिकट काउंटरों की संख्या बढ़ाई गई है। मेट्रो स्टेशनों के पास साइनेज, इन्फॉर्मेशन स्टैंडी और दिशासूचक पोस्टर लगाए गए हैं। इसमें रूट, किराया आदि की जानकारी दी गई है। व्यवस्था को परखने के लिए ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर और स्टेशनों पर विशेष पर्यवेक्षकों को तैनात किया गया है। चारबाग और आलमबाग मेट्रो स्टेशनों पर यूपी पुलिस हेल्पडेस्क के साथ दो-दो कस्टमर रिलेशन असिस्टेंट लगाए गए हैं। चारबाग और ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशनों पर एक-एक अतिरिक्त स्टेशन कंट्रोलर, सुरक्षा जांच को पुख्ता, चारबाग व आसपास अतिरिक्त सुरक्षा गार्ड लगाए गए हैं।