फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एडिशनल एसपी की पत्नी ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सीबीसीआईडी में तैनात एडिशनल एसपी मुकेश प्रताप सिंह की पत्नी नितेश सिंह ने आत्महत्या कर ली। वह लखनऊ पुलिस लाइन स्थित ट्रांजिट हॉस्टल में रहती थीं।
विज्ञापन

नितेश ने बुधवार शाम अपने कमरे में पंखे और दुपट्टे के सहारे फंदा लगा लिया। मुकेश 2005 बैच के डिप्टी एसपी हैं और इटावा के रहने वाले हैं। नितेश के परिजनों को पुलिस ने सूचना दे दी है। परिवारीजन पुलिस लाइन पहुंच गए हैं। डीसीपी आशीष श्रीवास्तव के मुताबिक अभी तक आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की छानबीन की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें