चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. हिमांशु चतुर्वेदी को मिली मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की जिम्मेदारी
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। डाॅ. देवाशीष शुक्ला को बलरामपुर अस्पताल का नया चिकित्सा अधीक्षक बनाया गया है। वहीं, चिकित्सा अधीक्षक रहे डाॅ. हिमांशु चतुर्वेदी को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पद की जिम्मेदारी दी गई है।
डाॅ. देवाशीष शुक्ला इस समय बलरामपुर अस्पताल में ही मानसिक रोग विभाग के प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इससे पहले वह कैंसर संस्थान में चिकित्सा अधीक्षक और डाॅ. राम मनोहर लोहिया संयुक्त अस्पताल में मानसिक रोग विशेषज्ञ पद पर सेवाएं दे चुके हैं। दोनों डाॅक्टर बृहस्पतिवार को अपना-अपना नया कार्यभार ग्रहण करेंगे।