फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज व प्रतापगढ़ के लिए चारबाग से चलेंगी अतिरिक्त बसें, जानिए क्या रहेगा समय

Sun, 08 Dec 2019 10:54 AM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन
परिवहन निगम प्रयागराज एवं प्रतापगढ़ के लिए चारबाग से साधारण सेवा की अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। इससे यात्रियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। दोनों रूट की बसों की समय-सारिणी एवं किराया तय कर दिया गया है। उपनगरीय डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक काशी प्रसाद ने बताया कि सोमवार से रोजाना प्रयागराज के लिए सुबह 9:00 बजे चारबाग से रवाना होने वाली बस दोपहर 1:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। 
विज्ञापन


वापसी में दोपहर 2:00 बजे चलेगी जो शाम 7:00  बजे चारबाग पहुंचेगी। चारबाग से प्रयागराज 208 किमी की दूरी के लिए एक यात्री को 223 रुपये किराया देना होगा। यह बस चारबाग से बछरावां, रायबरेली, ऊंचाहार, कुंडा होकर प्रयागराज पहुंचेगी। इसी प्रकार सोमवार से चारबाग से प्रतापगढ़ के बीच सुबह 10:00 बजे बस रवाना होकर दोपहर दो बजे प्रतापगढ़ पहुंचेगी। 

वापसी में प्रतापगढ़ से यह बस दोपहर 2:30 बजे चलकर शाम 6:30 बजे चारबाग पहुंचेगी। चारबाग से प्रतापगढ़ 178 किलोमीटर दूरी के लिए एक यात्री को 192 रुपये किराया देना होगा। यह बस चारबाग से बछरावां, तुलसीपुर, मुंशीगंज, सलवन, रानीगंज होकर प्रतापगढ़ पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें