फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बैठे मिलेगा जरूरत का सामान, व्यापार मंडल ने शुरू की वेबसाइट, किराना की होगी होम डिलीवरी

Tue, 21 Apr 2020 05:01 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
लोगों की सहूलियत के लिए वेबसाइट की शुरुआत करते व्यापारी नेता संजय गुप्ता। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल एवं कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स लॉकडाउन की अवधि में लोगों को होम डिलेवरी के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करेगा। रिटेल किराना व्यापारियों को ई-कॉमर्स का प्लेटफॉर्म दिया गया है।
विज्ञापन


इसके लिए वेबसाइट की शुरुआत करके रिटेल किराना व्यापारियों को ई-कॉमर्स से जोड़ने की मुहिम शुरू की है। वहीं ई-कॉमर्स कंपनियों से भविष्य में प्रतिस्पर्धा करने की तैयारियां करते हुए व्यापारियों को शिक्षित करने का अभियान भी शुरू किया है।

संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) संजय गुप्ता ने बताया कि विश्व की प्रसिद्ध कंपनी ग्लोबल लिंकर एवं डिलेवरी कंपनी के तत्वावधान में राजधानी में kiranalinker.in के नाम से ई-कॉमर्स की वेबसाइट शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos

शुल्क होगा 65 रुपये 

इस वेबसाइट के माध्यम से राजधानी के निवासी अपने क्षेत्र का पिन कोड डालकर अपने आसपास के ई-किराना स्टोर की जानकारी हासिल कर सकेंगे। लिंक के स्टोर पर क्लिक कर उन्हें किराना के समान का ऑर्डर देकर होम डिलेवरी की सुविधा पा सकेंगे।

उन्होंने बताया कि वेबसाइट में राजधानी के 120 रिटेल किराना व्यापारी एवं 18 डिस्ट्रीब्यूटर जुड़ चुके, जो राजधानी की जनता को लॉकडाउन की अवधि में होम डिलेवरी के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करेंगे।
          
राजधानी की किसी भी कोने से वेबसाइट के जरिये खाद्य वस्तुएं मंगाने का होम डिलेवरी शुल्क 65 रुपये होगा। इस शुल्क में ग्राहक चाहे जितना सामान मंगा सकता है। 
विज्ञापन

कैश या ऑनलाइन पेमेंट का ऑप्शन

ग्राहक को वेबसाइट पर क्लिक करने के बाद उसको अपने मोहल्ले का नाम और पिन कोड फीड करना होगा। इसके बाद आसपास की सभी रिटेल की दुकानों के नाम सामने होंगे।

ग्राहक मनचाही दुकान से अपने सामान की ऑनलाइन बुकिंग कर सकता है। बुकिंग होने पर कंफर्मेशन के तौर ग्राहक, दुकानदार और डिलेवरी कंपनी को उसका मेसेज पहुंच जाएगा।

इसके बाद डिलेवरी कंपनी का आदमी ग्राहक के घर पर माल पहुंचाएगा। ग्राहक चाहे तो डिलेवरी मैन को कैश या फिर ऑनलाइन पेमेंट भी कर सकता है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें