फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदम फ्री मॉल का हुआ उद्घाटन, गरीबों को मुफ्त में मिलेंगे गर्म कपड़े व भोजन

Mon, 13 Jan 2020 03:50 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : facebook
विज्ञापन

कड़ाके की सर्दी से बचाव के लिए गरीबों को रोजाना कपड़ों का वितरण किया जाएगा। लंगर ए आदम में गरीबों को निशुल्क भोजन की व्यवस्था करने के बाद अब शहर के चिकित्सकों की टीम गरीब परिवारों को ठंड से बचाने की व्यवस्था करने जा रही है। आदम फ्री मॉल का उद्घाटन ऐशबाग ईदगाह स्थित इस्लामिक सेंटर में कर दिया गया।

विज्ञापन


लंगर-ए-आदम का आगाज करने वालों में शामिल डॉ. अब्दुल अहद की अगुवाई में हर शाम ऐशबाग ईदगाह परिसर में आसपास की बस्तियों से आने वालों के लिए भोजन की व्यवस्था शहर के 50 चिकित्सकों की टीम करती है। यही टीम अब गरीब परिवारों को गर्म कपड़े भी बांटेगी।

इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के प्रवक्ता मौलाना सुफियान निजामी ने बताया कि सोमवार को सुबह 11 बजे ईदगाह परिसर में आदम फ्री मॉल का आगाज कर दिया गया। कोई भी गरीब व्यक्ति यहां से कपड़े ले सकेगा। इसके अलावा यहां कपड़े दे भी सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें