फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एडी स्वास्थ्य का आदेश बेअसर, अस्पताल परिसर में चल रहा होटल

Mon, 25 Nov 2024 05:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
संयुक्त जिला चिकित्सालय में लगी दुकान। 
विज्ञापन
श्रावस्ती। संयुक्त जिला अस्पताल परिसर में धड़ल्ले से होटलों का संचालन किया जा रहा है। इसे हटाने के लिए एडी स्वास्थ्य ने सीएमएस को निर्देश दिया था लेकिन अब तक उन्हें नहीं हटाया जा सका है। इससे अस्पताल प्रशासन की कार्यशैली पर भी प्रश्नचिह्न लग रहा है।
विज्ञापन

संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा का करीब एक पखवाड़े पूर्व एडी स्वास्थ्य डॉ. जयंत ने निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में संचालित होटलों को हटाने का आदेश दिया था लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही आदेश पर भारी पड़ रहा है। इससे अस्पताल परिसर में होटल धड़ल्ले से चल रहा है। वहीं इन होटलों पर खाद्य सामग्री खुले में रखकर ही बेची जाती है जबकि अस्पताल परिसर में ही जिला क्षय नियंत्रण केंद्र का भी संचालन होता है। जहां कई संक्रमित मरीज प्रतिदिन पहुंचते हैं। वहीं अन्य बीमारियों से ग्रसित मरीजों से खाद्य पदार्थों के दूषित होने की आशंका बनी रहती है। इससे स्वस्थ लोगों को भी विभिन्न बीमारियों का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें