फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माया-मुलायम अपनी-अपनी पार्टी के स्टार प्रचारक

Mon, 24 Mar 2014 10:39 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के स्टार प्रचारकों के बाद अब बसपा व सपा ने भी चुनाव आयोग में स्टार प्रचारकों की सूची भेज दी है।
विज्ञापन


दोनों ही पार्टियों ने पहले व दूसरे चरण के चुनाव के लिए 40-40 स्टार प्रचारकों की सूची दी है।

जबकि भाजपा ने स्टार प्रचारकों के मामले में अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। बसपा और सपा ने अपने संगठनों के ही नेताओं को स्टार प्रचारकों की सूची में तवज्जो दी है।

सपा की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, सांसद जया बच्चन, प्रदेश सरकार में मंत्री अहमद हसन, गायत्री प्रसाद प्रजापति, मनोज पांडेय, रामसकल गुर्जर व राजेंद्र सिंह राणा शामिल हैं।
विज्ञापन


तो बसपा की लिस्ट में पार्टी सुप्रीमो मायावती, राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, स्वामी प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर शामिल हैं।

आयोग ने भी दोनों ही दलों के स्टार प्रचारकों को हरी झंडी दे दी है।

बसपा के स्टार प्रचारक
मायावती, सतीश चंद्र मिश्रा, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, स्वामी प्रसाद मौर्य, इंद्रजीत सरोज, राम अचल राजभर, सुखदेव राजभर, मुनकाद अली, सुनील कुमार चित्तौड़, जुगुल किशोर, विजय प्रताप, डॉ. राम कुमार कुरील, गोपाल नारायण मिश्र, ओपी त्रिपाठी, रामवीर उपाध्याय, अनंत कुमार मिश्र, सुबोध कुमार पाराशर, तारकेश्वर उपाध्याय, राममूर्ति एडवोकेट, गोरेलाल जाटव, लोकेश प्रजापति, धनीराम सिंह, अखिलेश अंबेडकर, अशोक कुमार, गयाचरन दिनकर, मुकेश अहिरवार, रणवीर सिंह कश्यप, बृजमोहन कुशवाहा, मिठाई लाल भारती, अशोक कुमार गौतम, गुरू प्रसाद मौर्या, छट्ठू राम, कमला शंकर भारती, वीरेंद्र कुमार चौहान, दिनेश चंद्रा, जय प्रकाश निषाद, शिवबोध राम, प्रताप सिंह बघेल, नौशाद अली व ममतेश शाक्य।
विज्ञापन


सपा के स्टार प्रचारक
मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, आजम खां, रामगोपाल यादव, शिवपाल सिंह यादव, जया बच्चन, किरनमय नंदा, नरेश अग्रवाल, अनुराधा चौधरी, चौधरी मुनव्वर सलीम, अहमद हसन, ओम प्रकाश सिंह, गायत्री प्रसाद प्रजापति, मनोज पांडेय, रामसुंदर दास निषाद, साहब सिंह सैनी, राजेश दीक्षित, जावेद आब्दी, असलम खान, रामसकल गुर्जर, राजेंद्र सिंह राणा, गोपाल अग्रवाल, राजपाल कश्यप, अनीस मंसूरी, राम आसरे विश्वकर्मा, चौधरी साहब सिंह, हुलासराय सिंघल, अशोक यादव, मुजाहिद किदवई, कुलदीप उज्जवल, अतुल प्रधान, संजय लाठर, अय्यूब अंसारी, रफीक अंसारी, सरफराज खां, मुकेश चौधरी, राज कुमार यादव, बख्तावर सिंह, किरणपाल कश्यप व चितरंजन स्वरूप।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें