लखनऊ के आशियाना में एक लग्जरी हेयर सैलून का उद्घाटन करने पहुंची अभिनेत्री काजल अग्रवाल। अमर उजा
तेलगू, तमिल और हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने कहा कि मैं लखनऊ पहली बार जरूर आई हूं लेकिन इस शहर से मेरा पुराना रिश्ता है। यहां पर मेरे बहुत से रिश्तेदार रहते हैं, इसलिए यहां के खाने लेकर तहजीब, जुबां और पहनावे के बारे में बचपन से ही सुनती आई हूं। उन्होंने कहा कि पहली बार आकर ही मुझे यहां के लोग बहुत पसंद आए।
आशियाना स्थित रुचिखंड में एक लग्जरी सैलून की लॉन्चिंग में पहुंचीं काजल अग्रवाल ने अमर उजाला से बातचीत में एक सवाल के जवाब में कहा कि साउथ की फिल्मों में काम करने का उनका अनुभव बहुत ही अच्छा रहा जहां बहुत ही अनुशासित और सहयोगी संस्कृति है। कहा, हिंदी फिल्माें में भी काम करके बहुत एंन्जॉय किया। रामायण फिल्म में मंदोदरी का किरदार निभाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुझे इस किरदार से भारतीय संस्कृति के बारे में काफी कुछ सीखने को मिला। सिंघम जैसी हिंदी फिल्मों में काम कर चुकीं काजल से जब पूछा गया कि उनके जेहन में किस तरह का ड्रीम रोल करने की इच्छा है तो वे हंसते हुए बोलीं कि मैं एक फिल्म में हेयर स्पेशलिस्ट का रोल करना चाहती हूं। इस अवसर पर हेयर मास्टर्स लग्जरी सैलून की मृगना एस. गोयल और देवयानी यादव के अलावा संस्थापक डेनिश बत्रा, आशीष बत्रा, पूरवा बत्रा, आनंददीप सिंह, विनय यादव और उत्कर्ष गोयल आदि मौजूद रहे।