फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युद्धबंदियों की पत्नियों को नहीं मालूम होता कि वे सुहागिन हैं या विधवा

Sat, 12 Nov 2016 01:37 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अमृता पुरी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
युद्ध में लापता सैनिकों व उनके परिवारों पर आधारित धारावाहिक ‘पीओडब्ल्यू- बंदी युद्ध के’ की अभिनेत्री अमृता पुरी शुक्रवार को लखनऊ में थी। ‘आएशा’, ‘ब्लड मनी’ और ‘काई पो चे’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी अमृता ने बताया कि धारावाहिक में हरलीन कौर का किरदार निभा रही हैं, जो नायाब सूबेदार सरताज सिंह की पत्नी है ।
विज्ञापन


अमृता ने मीडिया को बताया कि धारावाहिक किसी सत्य कहानी पर आधारित नहीं है। यह कारगिल युद्ध के युद्धबंदियों नायब सूबेदार सरताज सिंह और स्क्वाड्रन लीडर इमान खान की जिंदगी की कहानी है, जो करीब 17 साल बाद घर लौटते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

उनसे की जाने लगी नोट बदलवाने की मांग

अमृता पुरी - फोटो : amar ujala
हरलीन का पति सुहागरात पर कारगिल युद्ध के लिए चला गया था। वह बहादुरी से अपने लापता पति का इंतजार करती है। अमृता ने कहा कि इस भूमिका को निभाते हुए उन्हें युद्धबंदियों की पत्नियों की पीड़ा का अहसास हुआ। युद्धबंदियों की पत्नियों को नहीं मालूम होता कि वे सुहागिन हैं या विधवा।

राजधानी में अमृता पुरी उस समय मुश्किल में पड़ गईं, जब उनसे नोट बदलवाने की मांग की जानी लगी। अमृता एचडीएफसी बैंक के सीईओ एवं एमडी आदित्य पुरी की बेटी हैं। अमृता ने इसे हंस कर टालते हुए कहा कि पापा नेपाल में हैं। उन्होंने कहा कि मैं खुद नोट बदलने के लिए परेशान हूं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें