फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: किससे घबराते हैं मनोज वाजपेयी?

Wed, 31 Dec 2014 01:59 AM IST
नीरज 'अम्बुज'/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
‘मैं तो बैल हूं, डायरेक्टर जहां चाहे बांध दे। कोई ड्रीम कैरेक्टर नहीं है। हां ...यह जरूर है कि मैं चरित्र प्रधान फिल्में करना पसंद करता हूं।’ यह कहना है अभिनेता मनोज वाजपेयी का।
विज्ञापन


वे नौ जनवरी को रिलीज हो रही फिल्म ‘तेवर’ के प्रमोशन को लेकर सोमवार को लखनऊ पहुंचे थे। वे इस फिल्म में विलेन बने हैं। उनके साथ फिल्म के अभिनेता अर्जुन कपूर, अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और प्रोड्यूसर संजय कपूर भी थे। इस मौके पर ‘अमर उजाला’ से मनोज ने बेबाकी से बातचीत की।

मनोज कहते हैं, इस फिल्म के लिए निर्देशक अमित शर्मा तीन महीने तक एप्रोच करते रहे, पर मैंने स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद ही हामी भरी। ‘तेवर’ में अपने किरदार के बारे में उन्होंने बताया कि मथुरा के सामंतवादी परिवार में पैदा हुआ गजेंद्र दिल से बिल्कुल बच्चा है। फिल्म में विलेन गजेंद्र के प्रेमी रूप को पेश करने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन


मनोज बताते हैं कि 10 साल थिएटर और करीब 60 फिल्मों में काम करने के बाद भी उन्हें आज अभिनय करते वक्त घबराहट होती है। अभिनय करना आसान नहीं।

'तेवर' के बाद आएंगी ये फिल्में

तेवर के बाद अप्रैल तक मनोज वाजपेयी की फिल्म सात उचक्के, फिर तब्बू के साथ शूट हुए फिल्म व वर्ष के अंत में ट्रैफिक रिलीज होगी।

इस मौके पर प्रोड्यूसर संजय कपूर ने कहा कि  लंबे समय से फिल्म प्रोड्यूस करने की सोच रहा था। सही समय पर सही स्क्रिप्ट मिल गई, इसलिए फिल्म बना ली।

वहीं, बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा को लंबा दूल्हा चाहिए। फिल्म तेवर के प्रोमोशन के लिए राजधानी पहुंचीं सोनाक्षी ने अपने ड्रीम ब्वाय के बारे में पत्रकारों से खुलकर बातें कीं। कहा, उसका दूल्हा फैमिली की रेस्पेक्ट करने वाला हो। हालांकि उन्होंने यह भी कहा, अभी शादी का इरादा नहीं है, पर दूल्हे में इन गुणों का होना जरूरी है।

सोनाक्षी ने बताया कि बायोपिक, रोमांटिक,कॉमेडी और पीरियड फिल्म करने की ख्वाहिश है। कहती हैं, पान सिंह तोमर सरीखा किरदार मिले तो बात बने। ‘तेवर’ में उनका किरदार रोमांटिक है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली सोनाक्षी मानती हैं कि फैन से सीधे जुड़ने व उनके फीडबैक पाने का अच्छा साधन है।

स्कूली दिनों की याद करते हुए कहती हैं कि उन दिनों उनका वजन बहुत अधिक था। सलमान खान की सलाह पर महज ढाई साल में 30 किलो वजन घटाया। हंसते हुए बताती हैं कि  हमारे खानदान में सभी अच्छे कुक हैं, मुझे छोड़कर।
विज्ञापन

यहां देखें, वीडियो

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें