ट्वीट के बाद पुलिस कार के बारे में जुटा रही जानकारी
- फोटो : अमर उजाला
बाइक सवार युवक हवा में उड़ गया। भगवान जाने कैसे उसकी जान बची लेकिन बच गई। बाइक डिवाइडर के दूसरी तरफ चली गई। ट्वीट में आखिर में उन्होंने लिखा कि बाइकर की कोई गलती नहीं थी। उनका यह ट्वीट सुबह 7.59 बजे आया।
इसके करीब डेढ़ घंटे बाद 8.24 बजे यूपी पुलिस ने उनके ट्वीट पर लखनऊ पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। लखनऊ पुलिस ने 9.36 बजे संबंधित थाना की पुलिस की तरफ से कार्रवाई किए जाने का जवाब भेजा। बॉलीवुड एक्टर के ट्वीट और उनकी सजगता की लोगों ने तारीफ की।