नए मरीजों के साथ एक्टिव केस भी हुए कम, प्रशासन का दावा, पुख्ता रणनीति के चलते काबू में आ रहा कोरोना
राजधानी में पॉजिटिव मरीजों की संख्या में गिरावट के साथ एक्टिव केस भी कम हो रहे हैं। राजधानी में शनिवार को जहां 478 नए मरीज मिले, वहीं तीन दिन के अंदर 348 एक्टिव केस कम हुए हैं।
एक अक्तूबर को एक्टिव केस 6431, दो अक्तूबर को 6236 और तीन अक्तूबर को यह संख्या 6083 पर पहुंच गई। वहीं शनिवार को कोरोना के सात मरीजों की मौत हो गई।
राजधानी में शनिवार को 478 मरीज पाए जाने पर कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 53619 हो गई है। इसी तरह 60074 मरीज डिस्चार्ज होने के बाद अब तक डिस्चार्ज होने वालों की संख्या 47620 हो गई है।
शनिवार को सात मरीजों की मौत के साथ अब तक मरने वाले कुल मरीजों की संख्या 724 हो गई है। कोरोना वायरस के संबंध में सर्विलांस एवं कान्टेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर टीमों ने 9544 लोगों के सैंपल लिए हैं।
कहां, कितने मरीज मिले
अलीगंज में 22, आशियाना 10, इंदिरानगर 38, आलमबाग 11, ठाकुरगंज 10, तालकटोरा 17, गोमतीनगर 36, हजरतगंज 15, मड़ियांव 30, रायबरेली रोड 32, अलीगंज 22, जानकीपुरम 22, महानगर 13, चौक 21, चिनहट 10, विकासनगर 12, गुडंबा 20, बाजारखाला में 11 पॉजिटिव केस पाए गए।
5.29 फीसदी पॉजिटिविटी रेट का दावा
स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन का दावा है कि नए मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट होने के पीछे उनकी पुख्ता रणनीति है। इंट्रीग्रेटेड कोविड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले छह दिनों में 3234 पॉजिटिव रोगियों के मुकाबले 5376 रोगी स्वस्थ हुए हैं। प्रशासन का कहना है कि संयुक्त रणनीति बनाए जाने और होम आइसोलेशन वाले मरीजों की नियमित मॉनिटरिंग से मरीजों की संख्या काबू में आई है। बार होम आइसोलेशन के मरीजों को रोजाना तीन बार कॉल करके हाल चाल लेने, उनके ऑक्सीजन लेवल मेंटेन रखने के लिए उपाय बताने और नियमित दवाई लेने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। पिछले छह दिनों में पॉजिटिविटी रेट 5.29 फीसदी रहा है।
तिथि पॉजिटिव डिस्चार्ज मरीज
2 अक्तूबर 520 718
1 अक्तूबर 596 949
30 सितंबर 487 958
38 ने चुना होम आइसोलेशन
कोविड प्रोटोकॉल के तहत शनिवार को 145 रोगियों को हॉस्पिटल का आवंटन किया गया। देर शाम तक 107 रोगियों को भर्ती कराया जा चुका है। बाकी 38 मरीजों ने होम आइसोलेशन के लिए अनुरोध करके एंबुलेंस को लौटा दिया।
होम आइसोलेशन में कुल मरीज 39636
होम आइसोलेशन पूरा करने वाले 35410
होम आइसोलेशन में सक्रिय मरीज 4226
----------------------------------
यहां से लें मदद
हेलो डॉक्टर सेवा : 0522-3515700
कोविड कमांड कंट्रोल रूम : 0522-4523000, 0522-2610145।