फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गंदे पेयजल की शिकायत पर गिरेगी गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। शहर में गंदे पेयजल की सप्लाई होने व शिकायत आने पर अफसरों पर गाज गिरेगी। यह निर्देश जलकल विभाग के महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने मंगलवार को ऐशबाग स्थित मुख्यालय पर अभियंताओं के साथ बैठक में दी।
विज्ञापन

उन्होंने अभियंताओं को निर्देशित किया कि स्वच्छता और पेयजल व्यवस्था में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाएं। जीएम कुलदीप सिंह ने बताया कि गंदे पानी और पेयजल की समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर चर्चा की गई। पेयजल की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं करने वाले अभियंताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जीएम ने कहा कि किसी भी माध्यम से आने वाली शिकायतों का निस्तारण त्वरित गति से किया जाना चाहिए। अभियंताओं को चेतावनी दी कि वे अपनी जिम्मेदारियों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें