फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व वसूली में लापरवाही करने पर वाणिज्य कर अधिकारियों पर कार्रवाई की तैयारी

Sat, 28 Dec 2019 01:04 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राजस्व वसूली में लापरवाही पर तीन दर्जन से अधिक वाणिज्य कर अधिकारियों पर कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। शासन से हरी झंडी मिलते ही इन्हें चेतावनी से लेकर संबद्धीकरण व चार्जशीट दी जा सकती है। इन अधिकारियों पर अनुशासनात्मक मामलों में भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है।

विज्ञापन


दरअसल, पिछले दिनों मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव के स्तर पर हुई बैठकों में राजस्व वसूली की खराब स्थिति को लेकर विभाग की काफी खिंचाई हुई थी। बैठक में निर्देश दिए गए थे कि वसूली में लापरवाह अधिकारियों को चिह्नित कर उनकी जगह मेहनती अफसरों को तैनात किया जाए। इसके बाद वाणिज्य कर मुख्यालय प्रदेश भर के लापरवाह अधिकारियों की सूची तैयार कर रहा है।

विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि वाणिज्य कर आयुक्त के निर्देशन में बनाई जा रही सूची में अब तक वाणिज्य कर अधिकारी (सीटीओ), ज्वॉइंट कमिश्नर (जीसी), डिप्टी कमिश्नर (डीसी) और एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-2 समेत तीन दर्जन से अधिकारियों के नाम शामिल हैं। राजस्व वसूली में योगदान को आधार मानकर इनके काम की समीक्षा की जा रही है। जल्द ही इनकी सूची शासन को भेजी जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

15 अफसरों के खिलाफ ‘10-बी’ की कार्रवाई संभव

सूत्रों के मुताबिक 15 से अधिक ज्वॉइंट व डिप्टी कमिश्नरों के खिलाफ ‘10-बी’ (लघु दंड) की कार्रवाई हो सकती है। चूंकि राजपत्रित अधिकारियों को लघु दंड देने का अधिकार शासन को है। इसलिए पत्रावली को आरोपों समेत शासन को भेजा जाएगा। पत्रावली में 4 से 6 ज्वॉइंट कमिश्नर और इतने ही डिप्टी कमिश्नर स्तर के अधिकारी हैं, जबकि 9 से अधिक अधिकारी फील्ड से हटाकर मुख्यालय से संबद्ध किए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें