फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: माफिया मुख्तार के साले शरजील और करीबी गणेश की बढ़ेंगी मुश्किल, इनके नाम से खरीदी थीं जमीनें

Tue, 24 Sep 2024 03:26 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

माफिया मुख्तार अंसारी ने अपने करीबियों के नाम से जमीनें खरीदी थीं। जांच में सामने आया कि डील में जिन चेकों का जिक्र किया गया। उन्हें कभी भुनाया ही नहीं गया।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया मुख्तार अंसारी की बेनामी संपत्तियों को जब्त करने के मामले में आयकर विभाग अब बेनामी एक्ट के तहत मुकदमा भी चलाएगा। विभाग द्वारा संपत्तियों को जब्त करने के फैसले पर निर्णायक प्राधिकारी द्वारा मुहर लगाए जाने के बाद अब अदालत में मुकदमा चलाया जाना है। इसमें मुख्तार के साले शरजील रजा उर्फ आतिफ और करीबी कारोबारी गणेश दत्त मिश्रा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बेनामी संपत्ति एक्ट में सात वर्ष की सजा का प्रावधान है।

विज्ञापन


आयकर विभाग ने पिछले साल गाजीपुर के कपूरपुर मौजा स्थित मुख्तार की बेनामी संपत्तियों को जब्त किया था बाद में यह मामला निर्णायक प्राधिकारी तक पहुंचा। उन्होंने विभाग के फैसले को सही ठहराया। इसके बाद जब्त संपत्तियां सरकार की हो गईं। इन संपत्तियों को मुख्तार ने करीबी रियल एस्टेट कारोबारी गणेश दत्त मिश्रा के नाम से खरीदा था।

ये भी पढ़ें - खाने-पीने के सामान में गंदगी मिलाने पर योगी सरकार सख्त, अब दुकानों पर मालिक-मैनेजर का लिखना होगा नाम
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पांचवीं की छात्रा का बैग छीना, कार में खींचा... होटल ले जाकर किया गैंगरेप, गैरसमुदाय के युवकों पर मुकदमा


इसकी गहनता से जांच में सामने आया कि गणेश दत्त ने 0.11748 हेक्टेयर और 0.254 हेक्टेयर भूमि सुषमा श्रीवास्तव और गीता राय से खरीदी थी। हालांकि सेल डीड में बतौर भुगतान दर्शाने के लिए जिन चेकों का जिक्र किया गया था, वह कभी भुनाए ही नहीं गए थे। दरअसल ये संपत्तियां मुख्तार अंसारी की थी, जिसे जांच एजेंसियों की नजरों से बचाने के लिए उसने गणेश दत्त के नाम करवा दिया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें