फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : 24 जिलों में लापरवाह अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, मुख्यमंत्री कार्यालय ने कार्रवाई के लिए  लिखा

Thu, 29 Dec 2022 12:25 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री कार्यालय ने आठ जिलों में जिलाधिकारी कार्यालय के आईजीआरएस के नोडल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अपर मुख्य सचिव नियुक्ति और 16 जिलों में पुलिस विभाग के नोडल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए गृह विभाग को प्रमुख सचिव को पत्र लिखा है। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनशिकायतों पर शिकायतकर्ता के मोबाइल नंबर फीड नहीं करने या गलत मोबाइल नंबर फीड करने पर 24 जिलों के लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री कार्यालय ने आठ जिलों में जिलाधिकारी कार्यालय के आईजीआरएस के नोडल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अपर मुख्य सचिव नियुक्ति और 16 जिलों में पुलिस विभाग के नोडल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए गृह विभाग को प्रमुख सचिव को पत्र लिखा है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों साफ किया था कि जनशिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही अधिकारियों के कामकाज का मानक है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने जिलाधिकारी कार्यालयों की ओर से अक्तूबर में फीड की गई जनशिकायतों की दोबारा समीक्षा की। समीक्षा में सामने आया कि पहले चेतावनी देने के बाद भी आजमगढ़, बागपत, सोनभद्र, कासगंज. मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत और एटा जिले में जिलाधिकारी कार्यालय से संबंधित आईजीआरएस पोर्टल पर आवेदकों के मोबाइल नंबर फीड नहीं किए गए या गलत फीड मिले हैं।  

हरदोई, रायबरेली, लखनऊ ग्रामीण, कासगंज, बलिया, मैनपुरी, लखनऊ, सहारनपुर, बांदा, कानपुर आउटर, बस्ती, अमेठी, हाथरस, हमीरपुर, मथुरा और संतकबीरनगर में पुलिस से जुड़े जनशिकायतों की समीक्षा में लापरवाही की गई। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसे गंभीरता से लेते हुए सरकार की मंशा के विपरीत बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें