फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: शव के लिए वाहन न देने पर जिला अस्पताल चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर, सिपाही निलंबित

Thu, 27 May 2021 04:01 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर

सार

मृतक बच्चे के शव को ले जाने के लिए वाहन न उपलब्ध करवाने पर कड़ी कार्रवाई की गई है। वाहन चालक को कार्यमुक्त करने के साथ ही चौकी इंचार्ज व सिपाही पर भी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
बाइक से शव लेकर जाते मृतक के परिजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़क हादसे में बेटे की मौत के बाद मर्च्युरी तक शव ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिलने पर बाइक से शव ले जाने के मामले में जिला और पुलिस प्रशासन ने आखिरकार बड़ी कार्रवाई की है। लापरवाही के मामले में एंबुलेंस चालक को कार्य मुक्त कर दिया गया है, जबकि जिला अस्पताल चौकी के इंचार्ज को लाइन हाजिर और एक सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच एडीएम और एएसपी को सौंपी गई है।

विज्ञापन


कोतवाली तालगांव इलाके के देवरिया निवासी अंकुर (10) मंगलवार को तालगांव क्षेत्र में कसरैला के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया था। घायलावस्था में बालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर इलाज के दौरान बालक की मौत हो गई थी। रात में शव को जिला अस्पताल स्थित मर्च्युरी में रखवा दिया था। अगले दिन बुधवार को शव को पोस्टमार्टम हाउस ले जाना था। मर्च्युरी जिला अस्पताल से सात किमी दूर पर है।

मृतक के पिता ने बेटे के शव को मर्च्युरी तक ले जाने के लिए जिला अस्पताल के जिम्मेदारों से मदद मांगी। उनके सामने गिड़गिड़ाया तक, लेकिन किसी ने भी उसकी मदद नहीं की। ड्राइवर शराब के नशे में था, इसलिए मृतक के पिता बच्चे के शव को बाइक पर ही लेकर गए।
विज्ञापन


इस दरम्यान बाइक से शव लेकर जा रहे बाइक सवार को जिसने भी देखा वह हैरान रह गया। इस तस्वीर ने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर दिया। बाइक से शव ले जाने का वीडियो किसी ने बना लिया था और इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें