फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सड़कों पर दौड़ रहे अनफिट स्कूली वाहनों पर गिरी गाज

विज्ञापन
सड़कों पर दौड़ रहे अनफिट स्कूली वाहनों पर गिरी गाज - फोटो : credit
विज्ञापन

विज्ञापन
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत चालकों को दिलाई शपथ


माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। राजधानी की सड़कों पर 139 अनफिट स्कूली वाहन दौड़ रहे हैं। इन वाहनों पर कार्रवाई के लिए शुक्रवार को आरटीओ, प्रवर्तन की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। चार स्कूलों के 80 वाहन जांचे गए, जिसमें आठ के चालान हुए। चेकिंग अभियान 21 जनवरी तक चलेगा।
घिसे टायर, अग्निशमन यंत्रों की कमी, बैठने की अपर्याप्त व्यवस्था, टूटी खिड़कियां..लखनऊ में सड़कों पर दौड़ने वाले स्कूली वाहनों की कुछ ऐसी ही पहचान रही है। गत वर्ष राजधानी में 800 से अधिक स्कूली वाहन अनफिट थे, जिनके विरुद्घ अभियान चलाया गया। स्कूली वाहनों के संचालकों ने फिटनेस पूरी करवाई। यही वजह है कि इस वर्ष अभी तक सिर्फ 139 वाहनों की फिटनेस बाकी है। हालांकि ये वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं। लेकिन इन पर कार्रवाई के लिए शुक्रवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत आरटीओ प्रवर्तन प्रभात पांडेय की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। प्रभात पांडेय ने बताया कि परिवहन आयुक्त किंजल सिंह के निर्देश पर हफ्तेभर तक अनफिट स्कूली वाहनों एवं हाईवे पर अनावश्यक रूप से खड़े होने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। एआरटीओ प्रवर्तन आलोक कुमार यादव, पीटीओ आभा त्रिपाठी व अनीता वर्मा की टीम ने चार स्कूलों में 80 वाहनों की जांच की। इसमें दो वाहनों के परमिट समाप्त हो चुके थे। छह में अन्य कमियां थीं। कुल आठ के चालान किए गए। इसके अतिरिक्त एक बस व ट्रक का ओवरलोड गिट्टी ढोने में चालान किया गया। शुक्रवार को कुल 38 वाहनों के चालान करते हुए उन्हें सड़क से हटवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली से फैलाई जागरुकता
एआरटीओ प्रवर्तन आलोक कुमार यादव ने बताया कि सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान के तहत शुक्रवार को शिया पीजी कॉलेज सड़क सुरक्षा जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई तथा रैली निकाली गई। स्कूली छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा में यातायात नियमों की जानकारी देते हुए उन्हें इसका पालन करने के लिए शपथ दिलाई गई। करीब दो सौ छात्र-छात्राएं रैली में शामिल हुए।

सड़कों पर दौड़ रहे अनफिट स्कूली वाहनों पर गिरी गाज- फोटो : credit

सड़कों पर दौड़ रहे अनफिट स्कूली वाहनों पर गिरी गाज- फोटो : credit

सड़कों पर दौड़ रहे अनफिट स्कूली वाहनों पर गिरी गाज- फोटो : credit

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें