फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अवैध खनन पर कार्रवाई, छह पर केस

Tue, 03 Feb 2026 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
बख्शी का तालाब क्षेत्र में अवैध खनन के ​खिलाफ कार्रवाई करते अ​धिकारी।
विज्ञापन
लखनऊ। जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने बख्शी का तालाब व महिंगवा में सरकारी भूमि व निजी खेतों में हो रहे अवैध खनन के मामले में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बख्शी का तालाब के देवरी रुखारा गांव में किसान मेवालाल की जमीन पर बिना रॉयल्टी के बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया गया। राजस्व टीम की जांच में 1599.9 घन मीटर मिट्टी का अवैध खनन पाया गया।

इस संबंध में लेखपाल रेशमा रानी की शिकायत पर प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने कार्रवाई करते हुए देवरी रुखारा गांव के राम मिलन, दिगोई निवासी अनूप सिंह, मोनू, पिंटू और दुबग्गा निवासी डंपर मालिक आरुप और मिट्टी खरीदार उत्तराखंड निवासी सुरभि सूद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


महिंगवा क्षेत्र के दौलतपुर गांव में मत्स्य विभाग को आवंटित सरकारी तालाब में भी खनन माफिया ने 3175 घनमीटर मिट्टी का अवैध खनन किया। लेखपाल वंदना श्रीवास्तव की शिकायत पर अनूप सिंह, पिंटू, मोनू और आरुप के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

नायब तहसीलदार आकाश पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट खनन विभाग को भेज दी गई है, जो भारी जुर्माने की कार्रवाई करेगा। तहसील प्रशासन ने रविवार रात कार्रवाई करते हुए एक डंपर को भी कब्जे में लिया और कुछ लोगों को पुलिस की मदद से पकड़ा है।

मोहनलालगंज में दो डंपर सीज

तहसील के डेबरिया भरसवा गांव में सोमवार को मानक के विपरीत हो रहे मिट्टी खनन का खुलासा हुआ। एसडीएम पवन पटेल ने कार्रवाई करते हुए मिट्टी की ढुलाई में लगे दो डंपरों को सीज कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में विस्तृत रिपोर्ट तलब की गई है।

बख्शी का तालाब क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें