श्री श्याम भक्त राजस्थान स्थित श्री खाटू श्याम धाम के लिए रवाना हुए।
लखनऊ। श्री श्याम परिवार की ओर से फाल्गुन उत्सव में शामिल होने के लिए सोमवार को 210 श्री श्याम भक्त राजस्थान स्थित श्री खाटू श्याम धाम के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर विधायक डॉ. नीरज बोरा ने भक्तों को विदा किया। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर की संस्था श्री श्याम परिवार के महामंत्री रूपेश अग्रवाल ने बताया कि राजस्थान के रींगस जंक्शन से निशान ध्वज उठाकर श्री खाटू धाम पहुंचेंगे। वहां ध्वजा चढ़ाएंगे और पूजा-अर्चना करेंगे। दूसरे दिन भजन संध्या होगी। पांच फरवरी को वापसी होगी।
श्री श्याम भक्त राजस्थान स्थित श्री खाटू श्याम धाम के लिए रवाना हुए।
श्री श्याम भक्त राजस्थान स्थित श्री खाटू श्याम धाम के लिए रवाना हुए।