फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ शराब कांड: अब तक 13 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, बड़े अधिकारी निशाने पर

Mon, 31 May 2021 06:04 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

अलीगढ़ शराब कांड में जांच जारी है। मामले में अब तक 13 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। अपर मुख्य सचिव गृह ने मामले में कई अन्य के खिलाफ भी कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ शराब कांड में अब तक 13 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है वहीं, कुछ बड़े अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। जल्द ही विस्तृत रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि इसमें इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर रैंक के पांच पुलिसकर्मी समेत कुल 13 पुलिसकर्मियों के निलंबन की कार्रवाई की गई है। जल्द ही अन्य लोंगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

मामले में आबकारी विभाग के संयुक्त आबकारी आयुक्त, आगरा जोन, रवि शंकर पाठक एवं उप आबकारी आयुक्त, अलीगढ़ मंडल, ओ. पी. सिंह को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। वहीं, रवि शंकर पाठक, संयुक्त आबकारी आयुक्त, आगरा जोन, आगरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए धीरज सिंह, संयुक्त आबकारी आयुक्त, लखनऊ को अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
विज्ञापन




ओ.पी. सिंह, उप आबकारी आयुक्त, अलीगढ़ प्रभार, अलीगढ़ को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विजय कुमार मिश्र, उप आबकारी आयुक्त, आगरा प्रभार, आगरा को अतिरिक्त प्रभार दिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें