लखनऊ। गृहकर के बड़े बकायेदारों पर नगर निगम ने कुर्की-सीलिंग की कार्रवाई कर सोमवार को 13 दुकानें सील कीं। इस दौरान करीब छह लाख रुपये गृहकर भी वसूल किया।
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने बताया बीएन रोड, याहियागंज, अलीगंज सेक्टर सी व डी, अहिबरनपुर, अलकापुरी में 13 दुकानों संबंधित जोनों की टीम ने सील की हैं। टीम को विरोध का भी सामना करना पड़ा। जो भवनस्वामी कार्रवाई से बचना चाहते हैं वह बकाया गृहकर जमा कर दें। यदि कोई विवाद है तो जोनल अफसर से मिलकर निस्तारण कराएं।