फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार पर दो सीएमएम व दो इंजीनियरों की सेवा समाप्त, एफआईआर के निर्देश

Thu, 18 Jul 2019 03:04 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : twitter
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के लिए गलत लाभार्थियों के चयन और पैसा वसूलने की शिकायतें सामने आने पर राज्य नगरीय विकास अधिकरण (सूडा) में संविदा पर काम कर रहे दो सिटी मिशन मैनेजरों (सीएमएम) व दो इंजीनियरों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। वहीं एजेंसियों से संबंधित 6 इंजीनियरों को हटाने व उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


निदेशक सूडा उमेश प्रताप सिंह ने योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही व धीमी प्रगति पर 10 जिलों के सीएमएम व 23 जिलों के परियोजना अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही 12 जिलों के इंजीनियरों का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। इनमें कुछ कर्मचारी योजना के क्रियान्वयन से संबंधित एजेंसियों के हैं, जबकि कुछ इंजीनियर व सीएमएम सूडा से संबंधित हैं।

निदेशक सूडा ने पीएमएवाई के क्रियान्वयन का काम देख रहे विभागीय व एजेंसियों के अधिकारियों व कर्मचरियों को सख्त हिदायत दी है कि किसी भी स्तर पर अनियमितता व लापरवाही की शिकायत दोबारा मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

जिन कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत मिली उन कंपनियों को ब्लैक लिस्ट करने का निर्देश

निदेशक ने लाभार्थियों से उगाही करने व लापरवाही के मामले में फिरोजाबाद व शाहजहांपुर में काम कर रही एसबेंज रेड कंपनी के तीन जिला समन्वयकों और दो जूनियर इंजीनियरों और बांदा में कार्य करने वाली आरईपीएल कंपनी के एक जिला समन्वयक की भी सेवा समाप्त कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

निदेशक ने ऐसी एजेंसियों को भी ब्लैकलिस्ट करने का फरमान जारी किया है, जिनके कर्मियों के खिलाफ सर्वाधिक शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने कंसल्टेंट द्वारा नियुक्त कर्मियों को बिना परिचय पत्र के लाभार्थियों से संपर्क न करने को कहा है।

इनके अलावा स्थानांतरण आदेश का पालन न करने पर उन्नाव के परियोजना अधिकारी को निलंबित किया गया है। वहीं बदायूं के परियोजना अधिकारी को उनके मूल विभाग में भेज दिया गया है।

इनकी सेवा समाप्त
जालौन व बिजनौर के शहर मिशन प्रबंधक व जालौन व बांदा के सीएलटीसी इंजीनियर।
विज्ञापन

इन 10 जिलों के सीएमएम को कारण बताओ नोटिस

बलरामपुर, अंबेडकरनगर, शामली, औरैया, बलिया, शाहजहांपुर, गाजियाबाद, जौनपुर, बदायूं व हमीरपुर।

एक सीएमएम व 12 इंजीनियरों का रोका वेतन
कन्नौज का शहर मिशन प्रबंधक। बस्ती, बागपत, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, गाजियाबाद, सहारनपुर, गोरखपुर, रामपुर, गाजीपुर, एटा एवं मुरादाबाद के इंजीनियर।

इन 23 जिलों के पीओ से जवाब तलब
अमेठी, सुल्तानपुर, बलरामपुर, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, बागपत, बस्ती, हाथरस, गाजीपुर, चंदौली, जौनपुर, रामपुर, सहारनपुर, गोरखपुर, मथुरा, बुलंदशहर, संतकबीर नगर, गाजियाबाद, बदायूं, औरैया, फिरोजाबाद, फतेहपुर एवं बरेली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें