फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों और माफियाओं पर कार्रवाई से उनके आकाओं को हो रहा दर्द - स्वतंत्र देव

Wed, 20 Jan 2021 12:23 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि योगी सरकार की ओर से माफियाओं और अपराधियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई से उनके आकाओं को दर्द हो रहा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि सपा सरकार के समय बिगड़ी कानून व्यवस्था और बेकाबू अपराधियों के कारण यूपी की छवि पूरी दुनिया के सामने खराब हुई थी, आज वही सपा प्रमुख अखिलेश यादव सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव जब मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे तो ऐसा लग रहा था जैसे वे अपनी सपा सरकार की असफलताओं के आंकड़े गिना रहे हो। उन्होनें कहा कि सपा सरकार की अराजकता, युवाओं और किसान विरोधी नीतियों का ही नतीजा था कि जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर कर दिया। उन्होंने कहा कि मोदी-योगी सरकार के लिए किसान राजनीति का विषय नहीं है, बल्कि विकास और राष्ट्रनीति का विषय है। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख इतने ही किसान हितैषी हैं तो बताएं कि उनकी सरकार में गन्ना किसानों को कितना भुगतान हुआ, कितने धान खरीद केंद्र खोले गए और कितना धान एमएसपी पर खरीदा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें