फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र, पुजारी व बुजुर्गों को कर दिया शांतिभंग में पाबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। विधानसभा चुनाव में छात्र व पुजारी से लेकर बुजुर्गों तक से भी पुलिस को गड़बड़ी की आशंका है। यही वजह है कि बिजनौर थाने की पुलिस ने 40 परिवारों वाले गांव बलसिंहखेड़ा में 33 लोगों को शांतिभंग की आशंका में पाबंद कर दिया है। इनमें छात्र से लेकर बुजुर्ग और यहां तक कि मंदिर के पुजारी भी शामिल हैं। इन सभी ने पुलिस पर बिना गांव में आए ही एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र का बलसिंहखेड़ा गांव बिजनौर थाना क्षेत्र में आता है। पुलिस ने यहां 33 लोगों को शांतिभंग की धारा 107/116 के तहत पाबंद किया है। खास बात ये है कि इनमें से किसी का भी कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। सभी का कहना है कि पुलिस न तो गांव आई और न ही कोई छानबीन की। सिर्फ विरोधियों के इशारे पर एकतरफा कार्रवाई कर दी गई। एसीपी कृष्णानगर पंकज श्रीवास्तव का कहना है कि चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था कायम रहे और किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो, इसके चलते पुलिस लोगों को पाबंद करती है। इस गांव में भी पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई की है। बेवजह परेशान करने या किसी के इशारे पर कार्रवाई के आरोप सरासर गलत व बेबुनियाद हैं।
पुलिस पर बेवजह कार्रवाई करने का आरोप
सरोजनीनगर। बलसिंहखेड़ा के ही रहने वाले 70 वर्षीय सजीवन लाल यादव ने बताया कि वह 24 घंटे सड़क किनारे मंदिर में ही रहकर भगवान की सेवा करते हैं। गांव, नगर, बस्ती से कोई लेना-देना तक नहीं रखते। किसी से कोई विवाद या रंजिश नहीं है, फिर भी उन्हें पाबंद किया गया है।
विज्ञापन

गाय-भैंस पालकर दूध का काम करने वाले जयकरन यादव ने बताया कि उनके खिलाफ भी कोई मुकदमा नहीं दर्ज है। किसी से कोई विवाद भी नहीं चल रहा है। जयकरन ने चुनाव में दूसरी पार्टी के लोगों के इशारे पर पुलिस पर कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। इसी गांव के रहने वाले एलआईसी अभिकर्ता अशोक यादव का कहना है कि उनके खिलाफ किसी भी थाने में कोई शिकायत या एफआईआर नहीं दर्ज है। किसी से कभी कोई विवाद भी नहीं हुआ है। इसके बावजूद पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में पाबंद कर दिया। प्रमोद बीएससी के छात्र हैं। इनका कहना है कि गांव के जिन लोगों से उनके परिवार की नहीं बनती है। उन्हीं के इशारे पर पाबंद कराने की कार्रवाई की गई है। कार्रवाई से भविष्य चौपट होने की आशंका से परेशान प्रमोद का कहना है कि अब आखिर पढ़ाई करने से क्या फायदा होगा।
पिता-पुत्रों व इंटर के छात्र पर भी कार्रवाई
बलसिंहखेड़ा निवासी जयकरन ने बताया कि उनके साथ ही दोनों पुत्र सुदीप और संदीप यादव को भी शांतिभंग में पाबंद किया गया है। इसी गांव के इंटर के छात्र सुधीर, 17 साल के नरेंद्र और 70 साल के रामचंद्र को भी पुलिस ने पाबंद किया है। इसके अलावा शत्रोहन यादव, आलोक, अशोक, दिलीप यादव, नीरज, राहुल, गुड्डू, गेंदालाल, विनोद यादव, अनुज कुमार संदीप और मनदीप को भी पाबंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें