फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी को किया शर्मसार: रिवॉल्वर लेकर रात में महिला पीआरडी के घर में घुसा सिपाही... किसी तरह बची महिला

Wed, 26 Jul 2023 02:33 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, दोस्तपुर (सुल्तानपुर)

सार

सोमवार रात एक सिपाही सिविल ड्रेस में महिला पीआरडी के घर में घुस गया। वो किसी तरह वहां से बचकर निकली। मामले में आरोपी लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात पुलिस फिर शर्मसार हुई। बदनियती से एक सिपाही सिविल ड्रेस में रिवॉल्वर लेकर महिला पीआरडी के घर में घुस गया। आरोप है कि सिपाही ने उसे सरकारी रिवॉल्वर दिखाकर डराने की कोशिश की। महिला सिपाही की तहरीर पर दोपहर बाद आरोपी सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया।

विज्ञापन


दोस्तपुर थाने के एक गांव में सोमवार की रात पीआरवी का सिपाही संदीप सिंह बाइक लेकर पहुंचा। बाइक खड़ी करने के बाद वह एक महिला पीआरडी के घर में घुस गया। महिला पीआरडी का आरोप है कि सोमवार रात वह सो रही थी। करीब 11 बजे के बाद किसी के घर में दाखिल होने की आहट पर वह जग गई। सिपाही संदीप सिंह ने उसे रिवॉल्वर दिखाकर डराने की कोशिश की। वह किसी तरह बचकर बाहर निकली और दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। महिला का शोर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

ये भी पढ़ें - 'पांच किलो गेहूं-चावल से नहीं होगा पसमांदा मुसलमानों का विकास, उनकी मर्ज अलग है'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रामनगरी: यरुशलम व वेटिकन सिटी की तर्ज पर हो रहा अयोध्या का विकास, 32 हजार करोड़ किए जा चुके हैं स्वीकृत


सूचना पर दोस्तपुर थाने की पुलिस गांव पहुंच गई। पुलिस की मौजूदगी में आरोपी सिपाही को थाने लाया गया। उसके पास से बरामद सरकारी रिवॉल्वर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। सूचना पर मंगलवार को क्षेत्राधिकारी कादीपुर शिवम मिश्र भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला पीआरडी व आरोपी सिपाही का बयान दर्ज किया। सीओ ने बताया कि महिला पीआरडी ने सिपाही के रिवॉल्वर लेकर अपने घर में घुसने की तहरीर दी है। सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है। घटना के समय वह ड्यूटी पर था। उसे दी गई सरकारी रिवॉल्वर को जब्त कर लिया गया है। दोनों की कॉल डिटेल निकाली जा रही है। प्रकरण की विभागीय जांच भी चल रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें