फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: लापरवाही में कई चिकित्सकों पर गिरी गाज, उप मुख्यमंत्री ने दिए कार्रवाई के निर्देश

Thu, 25 Jul 2024 04:55 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

ड्यूटी में लापरवाही बरतने के मामलों पर स्वास्थ्य विभाग में लगातार कार्रवाई जारी है। गुरुवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कई चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश जारी किए। 
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ड्यूटी में लापरवाही बरतने के मामलों पर स्वास्थ्य विभाग में लगातार कार्रवाई जारी है। गुरुवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कई चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश जारी किए। लापरवाही एवं प्राइवेट प्रैक्टिस करने के मामले में वरिष्ठ परामर्शदाता, जिला संयुक्त चिकित्सालय, सोनभद्र में तैनात डॉ. माधुरी सिंह की वेतनवृद्धि रोकते हुए परिनिंदा प्रविष्टि प्रदान की गई है।

विज्ञापन


वहीं, गोरखपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पिपरौली में तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. नीतू कुमारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कौड़िया में तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष कुमार चौरसिया द्वारा रोगियों से अभद्र व्यवहार करने, उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने एवं  ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में विभागीय अनुशासनिक जांच के आदेश जारी किए गए हैं।

उधर, डॉ. राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय, फर्रुखाबाद में तैनात आपातकालीन चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी पर गलत तरीके से मेडिकोलीगन किए जाने का मामला संज्ञान में आने पर डॉ. चतुर्वेदी को तत्काल आरोप पत्र दिए जाने के निर्देश प्रमुख सचिव, स्वास्थ्य को दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें