परिवहन राज्यमंत्री (स्वत्रंत प्रभार) दयाशंकर सिंह
- फोटो : SELF
परिवहन राज्यमंत्री (स्वत्रंत प्रभार) दयाशंकर सिंह ने निर्देश दिए हैं कि अनधिकृत वाहनों के खिलाफ कार्रवाई और तेज की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यप्रणाली में बड़े बदलाव और भ्रष्टाचार मुक्त जन सेवाएं देने के लिए लगातार काम करें। वे अपने कार्यालय में बैठक कर रहे थे।
उन्होंने पड़ोसी राज्यों से प्रदेश की सीमा में परिवहन कर राजस्व को क्षति पहुंचा रहे वाहनों के खिलाफ लगातार चल रही कार्रवाई को और तेज करने के निर्देश दिए। माफिया प्रवृत्ति के बस संचालकों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में प्रबंध निदेशक आरपी सिंह ने कहा कि निगम द्वारा ग्रामीण व शहरी मार्गों पर साधारण डीजल वाहनों से लेकर सीएनजी वातानुकूलित श्रेणी वाहनों के संचालन के लिए अनुबंध करने की निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।
इसमें 30 प्रतिशत तक निजी क्षेत्र के वाहनों को अनुबंधित किया जाएगा। परिणाम बेहतर आने पर निजी वाहनों की भागीदारी बढ़ाई जाएगी।