फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PPP model for dairy: यूपी सरकार डेयरी क्षेत्र को देगी बढ़ावा, पीपीपी मॉडल पर विकसित की जाएंगी इकाइयां

Sat, 21 May 2022 04:25 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार यहां सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल के तहत डेयरी क्षेत्र में काम करने की इच्छुक कंपनियों को पूरा सहयोग देगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेयरी क्षेत्र में रोजगार और राजस्व की व्यापक संभावनाएं देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के माध्यम से डेयरी इकाइयां खोलने की योजना बना रही है। योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य के डेयरी क्षेत्र को मजबूत करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। प्रदेश में पीपीपी मॉडल पर डेयरी इकाइयां खोली जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि डेयरी क्षेत्र में अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने के लिए योजनाबद्ध प्रयास करें।

विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि सरकार यहां सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल के तहत डेयरी क्षेत्र में काम करने की इच्छुक कंपनियों को पूरा सहयोग देगी। सरकार के इस कदम से किसानों को फसल की खेती के साथ-साथ डेयरी व्यवसाय में भी मदद मिलेगी। नई डेयरी इकाइयां खुलने से सरकार को राजस्व भी मिलेगा।

पशुपालन विभाग के कामकाज में व्यापक सुधार की आवश्यकता पर बल देते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि विभाग के सरकारी अधिकारियों को नोडल अधिकारी के रूप में जिलों में भेजा जाए। उन्होंने गौशालाओं में अधिकतम सुविधाएं और जिलों में 'भूसा' बैंक या चारा बैंक सुनिश्चित करने पर बल दिया।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि गौ तस्करी जैसे जघन्य अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। सरकार के अनुसार डेयरी क्षेत्र और पशुपालन किसानों की बेहतरी के लिए बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। इससे गांव में गरीबी और असमानता कम होगी और गरीब ग्रामीण परिवारों को पोषण भी उपलब्ध होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पशुपालन राज्य के छोटे किसानों के लिए अतिरिक्त आय का एक बड़ा स्रोत बन सकता है और उद्यमिता में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का भी एक शानदार तरीका है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें