फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केजीएमयू में कमीशनखोरी के आरोपी डॉक्टरों पर कार्रवाई अटकी

विज्ञापन
केजीएमयू।
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू से मरीजों को निजी अस्पताल भेजने और इलाज के नाम पर कमीशनखोरी के आरोपों से जुड़े दो मामलों में कार्रवाई अटकी हुई है। तीन माह में सामने आए इन मामलों में दो मरीजों की निजी अस्पतालों में मौत हो गई थी। शिकायतों के बाद जांच तो हुई, लेकिन कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी।
विज्ञापन

एक मामले में आरोपी डॉक्टर की सेवा अवधि भी समाप्त हो चुकी है, जबकि दूसरे मामले का आरोपी डॉक्टर अब भी नेफ्रोलॉजी विभाग में सेवाएं दे रहा है। आरोप है कि ढाई माह से जांच रिपोर्ट कुलपति कार्यालय में लंबित है।
केस - 1 : आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद वसूले एक लाख रुपये
बस्ती के कुदरहा ब्लॉक निवासी पुष्पा (54) किडनी की बीमारी से पीड़ित थीं। परिजन सितंबर में उन्हें केजीएमयू के नेफ्रोलॉजी विभाग की ओपीडी में लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि संविदा पर तैनात डॉक्टर ने फेफड़े में संक्रमण बताते हुए उसमें पाइप डालने की जरूरत बताई। साथ ही केजीएमयू में प्रक्रिया में देरी होने की बात कहकर मरीज को नौ सितंबर को दुबग्गा स्थित निजी हॉस्पिटल भेज दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने डॉक्टर की सलाह पर मरीज को निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां उनकी मौत हो गई। आरोप है कि आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद अस्पताल में करीब एक लाख रुपये वसूले गए। मरीज के बेटे विजय कुमार चौधरी ने डॉक्टर पर इलाज के नाम पर कमीशनखोरी और वसूली का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी।
विभागाध्यक्ष ने आरोपी डॉक्टर के बयान दर्ज किए। हालांकि, डॉक्टर निजी अस्पताल में मरीज का इलाज कराने से इन्कार करता रहा। इसके बाद विभागाध्यक्ष ने अपनी रिपोर्ट कुलपति को सौंप दी, लेकिन आरोप है कि रिपोर्ट पर अब तक कोई निर्णय नहीं हुआ। शिकायतकर्ता की ओर से डॉक्टर की कथित रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध कराई गई थी।
केस-2 : गलत ब्लड ग्रुप का खून चढ़ने से गई जान
दूसरा मामला केजीएमयू के आर्थोपेडिक विभाग से जुड़ा है। आरोप है कि विभाग के एक डॉक्टर ने महिला मरीज को कानपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां गलत ब्लड ग्रुप का खून चढ़ाने से मरीज की मौत हो गई। इस मामले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) और स्वास्थ्य विभाग ने जांच की, लेकिन कार्रवाई आगे नहीं बढ़ी। इस बीच संबंधित डॉक्टर की केजीएमयू में बांड अवधि समाप्त हो गई। फिलहाल वह लोहिया संस्थान में सेवाएं दे रहा है।
Iजिस डॉक्टर के बॉन्ड की अवधि समाप्त हो गई है, उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए डीजीएमई को पत्र भेजा गया है। वहीं, नेफ्रोलॉजी विभाग से जुड़े मामले की जांच अभी लंबित है। I
विज्ञापन

I- डॉ. केके सिंह, प्रवक्ता, केजीएमयूI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें