फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा से वापस लाए जाएंगे 30 हजार श्रमिक: अपर मुख्य सचिव गृह

Wed, 06 May 2020 05:10 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि हरियाणा से 30 हजार श्रमिकों को प्रदेश वापस लाने की तैयारी की जा रही है। अभी तक 19 ट्रेनें मजदूरों को लेकर वापस आ चुकी हैं। नौ ट्रेनें और आएंगी। इसके साथ ही 38 नई ट्रेनों से श्रमिकों को वापस लाए जाने पर मंजूरी दे दी गई है।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव गृह बुधवार को मीडिया को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि अर्थव्यवस्था की वर्तमान स्थिति को देखते हुए एमएसएमई सेक्टर को आगे बढ़ाया जाएगा। प्रदेश सरकार राजस्व बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

उन्होंने बताया कि ऑरेंज और ग्रीन जोन में स्टेशनरी की दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी गई है। मंडियों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से आयुष एप डाउनलोड करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि आठ मई से न्यायालय खुल रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश के 67 जिलों में अब तक कोरोना के 2969 मामले पाए गए हैं। जिनमें से 1831 सक्रिय हैं। इनमें से 1080 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। कोरोना से प्रदेश में अब तक 58 मौतें हो चुकी हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें