फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भाजयुमो नेता हत्याकांड में एसीपी और इंस्पेक्टर हटाए गए, तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
विज्ञापन
लखनऊ। विभूतिखंड में भाजयुमो नेता शिवम सिंह की हत्या के मामले में एसीपी विभूतिखंड खंड विनय द्विवेदी और इंस्पेक्टर अमर सिंह हटा दिए गए। पुलिस ने शनिवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक गैंगस्टर और उसके तीन साथी शामिल हैं। आरोपियों ने गाली देने पर भाजयुमो नेता की हत्या की थी। भागे चल रहे चौथे आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन


25 मई की रात अयोध्या के रौनाही के रामनगर धौरहरा निवासी भाजयुमो नेता शिवम सिंह की हत्या विभूतिखंड में हुई थी। इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास रहने वाले गैंगस्टर शांतनु रावत, हनी तिवारी और आजमगढ़ के बरदह निवासी विवेक सिंह के रूप में हुई है। चाैथा आरोपी आजमगढ़ के दीदारगंज निवासी अनुज सिंह पुलिस की पकड़ से दूर है। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किए गए पत्थर को भी बरामद कर लिया गया है।

हत्या में जेल जा चुके हैं शांतनु और हनी : आरोपी शांतनु के खिलाफ शहर के कई थानों में हत्या, हत्या का प्रयास, लूट जैसे 12 और हनी पर चार मामले दर्ज हैं। दोनों हत्या के मामले में जेल भी जा चुके हैं। विवेक सिंह और अनुज सिंह बीबीडी यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई कर रहे हैं। शांतनु ने बताया कि 25 मई को विवेक और अनुज परीक्षा देने लखनऊ आए थे। फिर सभी जलवा क्लब गए थे। वहां से निकलने पर उसने शिवम से सिगरेट मांगी थी, जो उसने दे भी दी। दोबारा मांगने पर शिवम ने मना करते हुए गाली-गलौज की। इसलिए उसने उनकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


n सौम्या पांडेय बनीं एसीपी विभूतिखंड सहायक पुलिस आयुक्त सौम्या पांडेय को एसीपी विभूतिखंड नियुक्त किया गया है। एसीपी विनय द्विवेदी को सहायक पुलिस आयुक्त ट्रैफिक बनाया गया है। वहीं, इंस्पेक्टर विभूतिखंड अमर सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है। उनके स्थान पर इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह को नियुक्त किया गया है।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें