फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में शोहदे ने युवती पर फेंका तेजाब, चेहरा झुलसा

Wed, 16 Nov 2016 06:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
घायल युवती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अंबेडकरनगर में बुधवार सुबह घर से निकली एक युवती पर एक युवक ने तेजाब फेंक द‌िया जिससे उसका चेहरा झुलस गया। घटना अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के राबी बहाउद्दीनपुर गांव की है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक ल़़ड़की को काफी द‌िनों से परेशान कर रहे शोहदे ने उस पर तेजाब डाला और साथी के साथ बोलेरो से भाग न‌िकला। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया इसके बाद लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

बताया जा रहा है क‌ि तेजाब फेंकने वाले की पहचान बीकापुर का अमरजीत (28) के रूप में हुई है। यह शोहदा दो साल से इस युवती को परेशान कर रहा था। लड़की का भाई उसको कई बार समझा चुका था।  आज सुबह युवती से ‌इसकी कुछ कहासुनी हुई इसके बाद आरोपी ने गुस्से में तेजाब फेंक द‌िया। लड़की का लखनऊ में इलाज चल रहा है वह अभी बयान देने में भी असमर्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें