पूछताछ के लिए बहराइच पुलिस की एक टीम को लखनऊ भेजा गया है। प्रकरण में रामगांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रवीन्द्र सिंह ने मौके का निरीक्षण कर घटना के जल्द खुलासे के लिए थानाध्यक्ष को निर्देशित किया है।
मामले की सूचना पर थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने तुरन्त दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से दोनों को लखनऊ के लिये रेफर कर दिया गया है।डाक्टरों के मुताबिक दांपती खतरे से बाहर है व बातचीत कर रहे है।