फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली : कॉलेज जा रही आईटीआई छात्रा पर फेंका तेजाब, एक को पकड़ा दूसरे की तलाश

Tue, 16 Apr 2019 09:35 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में मंगलवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने घर से पढ़ने जा रही आईटीआई छात्रा पर तेजाब फेंक दिया। उसका चेहरा तो बाल-बाल बच गया, लेकिन तेजाब से गर्दन समेत शरीर का अन्य हिस्सा काफी झुलस गया। युवती के शोरगुल पर आसपास के लोग जब तक मौके पर पहुंचते, बदमाश मौके से भाग निकले। 

विज्ञापन


सूचना पर सीओ डलमऊ विनीत सिंह और एसओ बृजमोहन सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच। पुलिस ने अज्ञात में केस दर्ज कर लिया है। वारदात की स्पष्ट कोई वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

ऊंचाहार के पट्टीरहस कैथवल गांव निवासी उमा (22) क्षेत्र के ही खोजनपुर स्थित आईटीआई से फिटर ट्रेड से फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रही है। साथ ही पुलिस, एसएससी की कोचिंग भी करती है। मंगलवार सुबह वह घर से कॉलेज जा रही थी। जैसे ही वह गांव के बाहर निकली पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उस पर तेजाब फेंक दिया और भाग निकले। 

विज्ञापन
Trending Videos

अचानक हुए इस हमले में उसकी चीख सुनकर कुछ लोग दौड़े। लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे। सूचना पर पहुंचे परिवारीजन उसे सीएचसी लाए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। तेजाब से छात्रा का चेहरा बच गया, लेकिन शरीर का काफी हिस्सा झुलस गया। 

सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच के बाद गांव से कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। उधर, सीओ विनीत सिंह ने बताया कि छात्रा के ऊपर तेजाब से हमला किया गया है।

त्रा के भाई रामभवन की तहरीर पर दो अज्ञात लड़कों पर केस दर्ज कर लिया गया है। युवकों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

करीब 30 फीसदी झुलसी युवती : डॉ. सलीम

जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सलीम का कहना है कि तेजाब पड़ने से युवती करीब 30 फीसदी झुलसी है। गर्दन, छाती और पेट के हिस्से में तेजाब पड़ा है। तेजाब चेहरे पर नहीं पड़ा। पीड़िता का इलाज किया जा रहा है।

घर से जल्द निकल गई थी उमा
जिला अस्पताल में मौजूद चचेरी बहन आरती ने बताया कि उसे भी उमा के साथ ही स्कूल जाना था। उसे देरी हो गई थी, जबकि उमा जल्द घर से निकल गई थी। इसके बाद खबर आई कि उस पर तेजाब फेंक दिया गया। पीड़िता के भाई रामभवन का कहना है कि उसके परिवार से किसी रंजिश भी नहीं है। पता नहीं किसने बहन पर तेजाब फेंक दिया। भाई का कहना है कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

20 को होनी है आरपीएफ की मेडिकल परीक्षा 
पीड़िता के भाई रामभवन ने बताया कि बहन बीए करने के बाद आईटीआई रही है। 20 अप्रैल को उसकी आरपीएफ का मेडिकल परीक्षा है। इसके अलावा यूपी पुलिस का भी मेडिकल एग्जाम 25 अप्रैल के बाद होना था। बहन के साथ यह किसने कर दिया। सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

एक आरोपी हिरासत में 

ऊंचाहार थाना क्षेत्र में छात्रा के साथ हुए एसिड अटैक के मामले में ऊंचाहार पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। एसपी सुनील कुमार सिंह का कहना है कि प्रदीप मौर्य को पकड़कर उससे घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है।

साथ ही दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के बाद ही छात्रा पर एसिड अटैक किए जाने की वजह का पता चल सकेगा। उधर, एसपी ने जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़िता से घटना के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन

एसिड अटैक पीड़िता को मिले 20 लाख रुपये-मनोज पांडेय

विधायक ऊँचाहार व पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने ऊंचाहार क्षेत्र में छात्रा पर एसिड फेंके जाने की सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे। पूर्व मंत्री ने जिला अस्पताल में एसिड पीड़िता उमा मौर्या का हालचाल जाना और समुचित इलाज करने की बात कही। 

पूर्व मंत्री ने घटना पर गहरा दुख प्रकट करते हुए सरकार एवं जिला प्रशासन से मांग किया कि दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही युवती को 20 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की। पांडेय के साथ प्रधान बृजेश यादव, शिवनायक पांडेय, अनुज उपाध्याय, महेश यादव, मुन्नू सिंह मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें