फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ ने दर्शन करने गई छात्रा पर फेंका तेजाब

Wed, 07 Aug 2013 10:45 AM IST
लखनऊ/अनिल त्रिपाठी
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी से इन्कार पर मंगलवार सुबह एक अधेड़ ने हनुमान सेतु दर्शन करने गई देहरादून यूनिवर्सिटी की छात्रा पर तेजाब फेंक दिया।
विज्ञापन


हमले में छात्रा का पेट मामूली रूप से झुलस गया। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अधेड़ को दबोच लिया और पीड़ित को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा।

अधेड़ खुद को बीमा कंपनी का सर्वेयर बता रहा है। पुलिस के मुताबिक अधेड़ की छात्रा के पिता से दोस्ती थी। खुद को सीबीआई का एएसपी बताकर वह दोस्त की बेटी को लखनऊ पढ़ाई के लिए लाया था। बाद में शादी का दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन


छात्रा के इन्कार करने पर कोर्ट में पत्नी होने का दावा ठोंक दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक देहरादून के व्यवसायी भानु प्रताप की बहन सुषमा (दोनों परिवर्तित नाम) देहरादून यूनिवर्सिटी से एमए कर रही है।

भानु के पिता का कुछ दिन पूर्व देहावसान हो चुका है। भानु ने बताया कि उसके पिता की महानगर के पेपरमिल कॉलोनी निवासी विष्णु नारायण शिवपुरी से दोस्ती थी।

पचास वर्ष का विष्णु खुद को सीबीआई का एएसपी बताता था। वर्ष 2007 में विष्णु नारायण सुषमा को अपनी बेटी बनाकर पढ़ाई के लिए लखनऊ ले आया और महानगर गर्ल्स कॉलेज में 12वीं में एडमिशन करवा दिया।
विज्ञापन


बारहवीं की पढ़ाई के बाद सुषमा वापस देहरादून लौटने लगी तो विष्णु उस पर रुकने का दबाव बनाने लगा, लेकिन वह चली गई।

इसके बाद विष्णु सुषमा को फोन व मैसेज कर परेशान करने लगा। सुषमा का आरोप है कि विष्णु ने फर्जी दस्तावेज बनाकर कोर्ट में उसके अपनी पत्नी होने का दावा ठोंक दिया।

कोर्ट में मामले की सुनवाई के चलते सोमवार को वह भाई के साथ लखनऊ आई थी। मंगलवार सुबह दोनों भाई बहन दर्शन के लिए हनुमान सेतु मंदिर जा रहे थे।

दोनों मंदिर के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से विष्णु आया और साथ चलने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर उसने तेजाब की बोतल निकाली और सुषमा के ऊपर फेंक दी।

सुषमा बचने के लिए भागी जिससे तेजाब उसके पेट पर गिर गया। हमले में छात्रा का पेट झुलस गया और कपड़े भी जल गए।

सूचना पाकर महानगर इंस्पेक्टर वीर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विष्णु नारायण को दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें