राजधानी में ई-रिक्शा पर बगल में बैठे युवक ने मोबाइल चुराकर यूपीआई से 92 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस सीसीटीवी के माध्यम से आरोपी की तलाश में जुटी है। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...
राजधानी लखनऊ में मोबाइल चोरी करके यूपीआई का प्रयोग कर खाते से 92 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने महानगर थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला हसनगंज थाना क्षेत्र के डालीगंज का है। यहां के निवासी विवेक कुमार का मोबाइल चोरी कर वारदात की गई।
विज्ञापन
पीड़ित विवेक ने बताया कि 19 दिसंबर की सुबह करीब 9 बजे वह कपूरथला से आईटी चौराहे ई-रिक्शे से जा रहे थे। इस दौरान उनके बगल में बैठे युवक ने उनका मोबाइल जेब से चोरी कर लिया। उनको जैसे ही मोबाइल चोरी का पता चला तो उन्होंने अपना सिम कार्ड ब्लॉक कराया।
इस बीच आरोपी ने उनके मोबाइल पर यूपीआई अकाउंट से 13 बार में 92201 रुपये निकाल लिए। उन्होंने जब बैंक के टोल फ्री नंबर पर काल किया तो पता चला उनके खाते से रुपये निकल चुके हैं। उन्होंने फौरन 1930 पर शिकायत की।