फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आरपीएम के यूपी राज्य के संयोजक बने विजय कांत दीक्षित, पत्रकारिता क्षेत्र में पांच दशक का है अनुभव

Tue, 30 Dec 2025 02:37 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

विजय कांत दीक्षित दैनिक भास्कर (नई दिल्ली) के कार्यकारी संपादक, वॉयस ऑफ लखनऊ के संस्थापक संपादक और भारतीय ज्ञानपीठ की एक पत्रिका के समन्वयक संपादक का दायित्व भी निभा चुके हैं।
विज्ञापन
विजय कांत दीक्षित - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वरिष्ठ पत्रकार विजय कांत दीक्षित को नई दिल्ली राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ (RPM) ने उत्तर प्रदेश का राज्य संयोजक नियुक्त किया है। नई दिल्ली राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पवित्र मोहन सामंतराय ने इसका एलान किया।
विज्ञापन


करीब पांच दशक का पत्रकारीय अनुभव रखने वाले विजय कांत दीक्षित मीडिया जगत में जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने 1976 में दैनिक अखबार देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद तीन दशकों से ज्यादा समय तक टाइम्स ऑफ इंडिया समूह के नवभारत टाइम्स में विशेष संवाददाता के तौर पर अपनी सेवाएं दीं।

विजय कांत दीक्षित दैनिक भास्कर (नई दिल्ली) के कार्यकारी संपादक, वॉयस ऑफ लखनऊ के संस्थापक संपादक और भारतीय ज्ञानपीठ की एक पत्रिका के समन्वयक संपादक का दायित्व भी निभा चुके हैं। वर्तमान में अमृत बाजार पत्रिका और युगांतर के मुख्य संपादक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें