उत्तर प्रदेश के लखनऊ में युवक से ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सुशांत गोल्फ सिटी थाने में युवक ने तहरीर दी। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। ठगों ने युवक को नौकरी का झांसा देकर किर्गिस्तान भेज दिया। आरोप ट्रैवल एजेंसी की महिला कर्मचारी और उसके साथियों पर है।
विज्ञापन
मामला इंदिरा नगर थाना क्षेत्र के तकरोही का है। यहां रहने वाले पवन कुमार वर्मा नौकरी की तलाश थी। इस बीच उन्हें सोशल मीडिया पर सुशांत गोल्फ सिटी के सरसवां स्थित अलकसवा ट्रेवल एंड टूर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के बारे में पता चला। कंपनी विदेश में लोगों की नौकरी लगवाती है।
कंपनी से संपर्क करने पर आयशा नाम की महिला ने उनसे कार्यालय आने को कहा। वहां पहुंचने पर आयशा व अन्य कर्मचारियों ने किर्गिस्तान में पैकिंग हेल्पर की नौकरी लगवाने की बात कही। इसके बदल उन्होंने 1.80 लाख रुपये मांगे। भुगतान होने पर जालसाजों ने उन्हें किर्गिस्तान का वीजा दे दिया।
न तो नौकरी का पता, न रहने की जगह
पवन जब किर्गिस्तान के अलमाटी पहुंचे तो पता चला कि न तो नौकरी थी, और रहने की जगह। उन्होंने ने जब ठगों से विरोध जताया। इस पर आरोपियों ने वहीं उसकी हत्या करवाने और भारत न लौटने की धमकी दी। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा के मुताबिक मामले की जांच चल रही है।
वृंदावन कॉलोनी निवासी कृष्ण बिहारी राय के मुताबिक एकता नगर में उनकी जमीन है। जमीन पर दो मंजिला मकान बनाने का ठेका उन्होंने सुरेंद्र सिन्हा और उनकी पत्नी को दिया था। इसके बदले कृष्ण बिहारी ने दोनों के खाते में 16 लाख ट्रांसफर किए थे। मगर काम शुरू नहीं हुआ। विरोध पर सुरेंद्र, पत्नी और साले ने धमकाना शुरू कर दिया। इंस्पेक्टर पीजीआई के मुताबिक केस दर्ज किया है।