राजधानी लखनऊ के बीकेटी में सोमवार को धीनोहरी महिंगवा निवासी 80 साल के बुजुर्ग पाले से हुई लूटपाट के एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सचिन नायर हजरतगंज का रहने वाला है। मुठभेड़ में सचिन के दाएं पैर में गोली लगी है। पुलिस सचिन के साथी की तलाश कर रही है।
डीसीपी उत्तरी गोपाल कृष्ण चौधरी के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस मंगलवार देर शाम चेकिंग कर रही थी। बीकेटी थाने से करीब एक किलोमीटर दूर आउटर रिंग रोड के पास बाइक सवार दो लोग पुलिस को देखते ही भागने लगे। पीछा किया तो फायरिंग शुरू कर दी।
ये भी पढ़े- UP News: अंसल ग्रुप के ठिकानों पर ईडी की दस्तक, लखनऊ... गाजियाबाद समेत खंगाल रही सात ठिकाने
जवाबी कार्रवाई में सचिन के पैर में गोली लग गई। वह लहूलुहान होकर गिर गया, जबकि वजीर हसन रोड निवासी उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। सचिन ने सोमवार को सरेआम बुजुर्ग से 4760 रुपये लूट लिए थे। विरोध पर उन्हें धक्का देकर गिरा दिया था। हमले में बुजुर्ग घायल हो गए थे। पुलिस को फुटेज की मदद से अहम सुराग भी मिले थे।
ये भी पढ़े- यूपी: लखनऊ में बैठा अब्दुल अयोध्या के लिए कर रहा है कुछ बड़ी तैयारी, बाहर से आई 60 करोड़ की मदद
पुलिस का कहना है कि सचिन और उसके साथी पर 15 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों ने अलग-अलग इलाकों में लोगों से चेन, पर्स और मोबाइल फोन लूटे थे। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बैंक से ही बुजुर्ग का पीछा कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के अस्पताल में भर्ती कराया है।