फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शोहदे ने दीवारों पर चिपकाए पोस्टर, युवती ने किया सुसाइड का प्रयास; अश्लील फोटो वायरल करने की दे रहा धमकी

Sat, 11 Jan 2025 06:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

शोहदे ने दीवारों पर पोस्टर चिपकाए। परेशान युवती ने सुसाइड का प्रयास किया। बताया कि अब आरोपी अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में एक युवती ने अपने परिचित कुशीनगर के बाबू रामकोला निवासी राहुल पांडेय पर उनकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोपी ने पीड़िता के पोस्टर शहर की दीवारों पर चिपकवा दिए। प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता कई बार आत्महत्या का प्रयास भी कर चुकी है। मामले में गोमती नगर विस्तार पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


गोमतीनगर विस्तार निवासी युवती के मुताबिक दो साल पहले उनकी मुलाकात राहुल पांडेय से हुई थी। दोस्ती बढ़ने पर राहुल ने उनके कुछ अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए, जिन्हें वह वायरल करने की धमकी दे रहा है। इतना ही नहीं बीते वर्ष फरवरी में आरोपी ने उनकी फोटो व पोस्टर बनवाकर दीवारों पर चिपकवा दिए। 

पीड़िता का आरोप है कि राहुल उन्हें व्हाट्सएप कॉल कर गाली-गलौज करता है। हत्या करने की धमकी देता है। पोस्टर लगने के कारण पीड़िता की छवि धूमिल हो गई है। परेशान होकर पीड़िता ने गोमतीनगर विस्तार थाने में शिकायत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें