फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: रिश्वत लेते यूपी फार्मेसी काउंसिल का लिपिक गिरफ्तार, डी फार्मा का लाइसेंस बनाने के नाम पर मांगी रकम

Sat, 11 Jan 2025 05:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में टीम ने रिश्वत लेते यूपी फार्मेसी काउंसिल के लिपिक को गिरफ्तार किया है। डी फार्मा का लाइसेंस बनाने के नाम पर रकम मांगी थी। 
विज्ञापन
रिश्वत लेते यूपी फार्मेसी काउंसिल का लिपिक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने उप्र. फार्मेसी काउंसिल के लिपिक को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी संविदाकर्मी जयंत कुमार सिंह डी फार्मा का लाइसेंस बनाने के नाम पर रिश्वत मांग रहा था।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता इंदिरानगर निवासी अनिल कुमार गुप्ता ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन से मामले की शिकायत की। आरोप है कि बिना रिश्वत के आरोपी ने लाइसेंस बनाने से मना कर दिया था। 

पीड़ित की शिकायत पर टीम गठित की गई। टीम ने आरोपी को उसके लेखराज मार्केट स्थित दफ्तर से रंगे हाथों दबोच लिया। भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने लोगों से रिश्वत मांगने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों की शिकायत करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें