फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पति का धर्मांतरण कराने की कोशिश का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



लखनऊ। पीजीआई इलाके में साउथ सिटी निवासी अधिवक्ता विजय परिहार ने एक महिला पर उनके पति रिटायर्ड चीफ फार्मासिस्ट रविंद्र सिंह परिहार का धर्मांतरण कराने की कोशिश का आरोप लगाया है। रविंद्र पर भी पत्नी को पीटने व दो नर्सों से करीबी संबंध का आरोप है। पुलिस ने पति समेत तीन के खिलाफ क्रूरता, पिटाई और धमकी की धारा में केस दर्ज किया है।



विजय के मुताबिक वर्ष 2022 में उनके पति मोहनलालगंज सीएचसी से चीफ फार्मासिस्ट के पद से रिटायर्ड हुए। तबसे वह फतेहपुर के ललौली स्थित पैतृक गांव में दूसरे समुदाय की काजल के साथ रह रहे हैं। काजल के साथ बिहार का रवि भी रहने लगा। वह खुद को उसका पति बताता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय का आरोप है कि काजल और रवि ने उनके गांव का घर व जेवर हड़प लिए। इसमें उनके पति ने भी साथ दिया। वर्ष 2023 में इसकी जानकारी होने पर विजय ने विरोध किया तो उनकी पिटाई की गई। विजय का आरोप है कि काजल उनके पति का धर्मांतरण कराने की कोशिश कर रही है। इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें